चारा घोटाला मामले में आज मिल सकती है लालू को बेल

Aazad Staff

Nation

जमानत के लिए 50-50 हजार के दो बेल बांड भरे गए।

चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज बेल मिल सकती है। लालू ने बुधवार को हाईकोर्ट से मिली जमानत की औपचारिकताओं को आज पूरा कर लिया है। वहीं चाईबासा मामले में भी अंतरिम जमानत की प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। कोर्ट ने उन्‍हें अंतरिम जमानत ग्रांट करते हुए रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बेटे तेजप्रताप की शादी के लिए लालू यादव को पेरोल पर जमानत दी गई थी जिसके बाद सोमवार की रात रांची के होटवार जेल में लौटे थे लालू।

लालू अपने इलाज का हवाला देते हुए जेल से छह सप्‍ताह के लिए बाहर आ जाएंगे। उनके इलाज की शुरुआती प्रकिया मुंबई से होगी। बता दें कि तकरीबन तीन साल पहले मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में लालू प्रसाद के दिल का ऑपरेशन हो चुका है। तब उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था और पूरी तरह स्वस्थ होकर वे बाहर निकले थे।

लालू यादव ने जमानत के तौर पर 50-50 हजार के दो बेल बांड भरे है। इसके बाद कोर्ट ने लालू यादव के लिए रिलीज आर्डर जारी कर दिया है। आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद थोड़ी देर बाद लालू यादव को रिहा किए जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.