लालू की 45 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने किया जब्त

Aazad Staff

Nation

राबड़ी, तेजस्वी और तेजप्रताप की कुल तीन एकड़ की जमीन को ईडी ने जब्त कर लिया है।

रेल घोटाले में फसे लालू और उनके परिवार की मुश्किले कम होने का नाम नही ले रही है। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ती मामले में ईडी ने लालू यादव की सम्पत्ती को जब्त कर लिया है। बता दें कि लालू प्रसाद के परिजनों के नाम पटना के बेली रोड पर तीन एकड़ जमीन की जब्ती की कार्रवाई पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी मुहर लगा दी है।

गौरतलब है कि यह वही जमीन है, जिसको लेकर लालू प्रसाद और उनके परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने इसे रेलवे के दो होटलों को कोचर बंधुओं को लीज पर देने के एवज में हासिल किया था। पटना के बेली रोड स्थित करोड़ों की 3 एकड़ जमीन महज 65 लाख में लेने का आरोप लालू यादव पर है।

इस जमीन का सर्किल रेट 44.7 करोड़ रुपए है। लेकिन इसे लालू यादव की कंपनी लारा प्रोजेक्ट ने वर्ष 2005- 06 में महज 65 लाख रुपए में खरीदी थी। ज्ञात हो कि मॉल की जमीन के बारे में सबसे पहले बीजेपी नेता और बिहार के वर्तमान डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने किया था। तब उन्होंने इस जमीन पर मॉल बनने का काम शुरू होते ही इसकी मिट्टी 90 लाख रुपए में बिहार सरकार के पर्यावरण और वन विभाग को बेचने का आरोप लगाया था। बहरहाल इस मामले में ईडी तेजस्वी और राबड़ी से पूछताछ कर चुकी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.