बीजेपी के लिए प्रचार कर सकते है कुमार विश्वास, चुनाव लड़ने की भी संभावना

Aazad Staff

Nation

आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे कुमार विश्वास दिल्ली से भाजपा के लिए प्रचार कर सकते है। इसके साथ ही ये संभावना जताई जा रही है कि कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से चुनावी मैदान में भी खड़े हो सकते है।

लोकसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है पार्टियों में अदला बदली का दौर कायम है। इस बीच ये खबर है कि आम आदमी पार्टी (AAP) से असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है। इसके साथ ही कुमार विश्वास दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार भी कर सकते है।

खबरों की माने तो विश्वास भाजपा (BJP) के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कुमार के सामने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसका प्रस्ताव रखा है। तिवारी ने सोमवार को विश्वास के साथ बैठक की थी जिसमें विश्वास ने कहा था कि चीजों को सही दिशा में रखने के लिए उन्हें एक और बैठक करनी होगी।

भाजपा विश्वास को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का विचार कर सकती है क्योंकि वह एक अच्छे वक्ता हैं और अपनी कविता के माध्यम से जनता को बांधे रख सकते हैं। बहरहाल भाजपा की तरफ से टिकट लेकर चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कुनार विश्वास ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

बता दें कि कुमार विश्वास पिछले वर्ष से ही आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। दिल्ली में पिछले साल राज्यसभा की तीन सीटें खाली हुई थी और विश्वास को उम्मीद थी कि पार्टी उनको राज्यसभा का टिकट देकर सांसद बनाएगी लेकिन आप ने ऐसा ना करके तीनों सीटों पर संजय सिंह के साथ एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता को टिकट देकर राज्यसभा के लिए नामित किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.