भाजपा सांसद रूपा गांगुली का बेटा हिरासत में, पीएम मोदी को टैग कर लिखी ये बात

Aazad Staff

Nation

कोलकाता पुलिस ने भाजपा सांसद रूपा गांगुली के २१ वर्षीय बेटे आकाश को गुरुवार हिरासत में ले लिया।

भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। आकाश मुखर्जी पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है।२१ साल के आकाश पर आईपीसी की धारा ४२७ , धारा २७९ के तहत केज दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आकश ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक उस दौरान आकाश नशे की हालत में गाड़ी चाला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को रात को अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई। इस दौरान कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया।

इस घटना के बाद सांसद रूपा गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्विटर पर टैग करते हुये एक ट्वीट किया । गांगुली ने लिखा -  ''मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा, ''न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।''

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.