किसान-मजदूर संघ का केंद्र सरकार के खिलाफ आज दिल्ली में हल्ला बोल

Aazad Staff

Nation

आज दिल्ली में देश भर से आए  किसान और मजदूर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर रामलीला मैदान से संसद तक मार्च करेंगे। इस मजदूर किसान संघर्ष रैली में कई जाने माने अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।

वाम दलों के समर्थन वाले किसान व मजदूर संगठनों की तरफ से आज (बुधवार को) दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है,  इस रैली को मजदूर किसान संघर्ष रैली नाम दिया गया है।  इस रैली में देशभर से लगभग 4 लाख से ज्‍यादा किसान-मजदूरों के दिल्‍ली में जुटने का दावा किया गया है। यह रैली सुबह करीब 10-11 बजे से रामलीला मैदान से शुरू होकर संसद भवन तक मार्च करेगी।

रैली के आयोजकों से मिली जानकारी के मुताबिक किसान-मजदूर रैलियों के माध्यम से देश में किसान और मजदूरों की बदहाली के मुद्दे लगातार उठाये जाते रहेंगे और इसकी शुरुआत बुधवार को रामलीला मैदान की रैली से की जा रही है।

किसानों की मांग - किसान-मजदूर संगठनों की सरकार से मांग है कि रोज बढ़ रही कीमतों पर लगाम लगाई जाए। गरीब खेती मजदूर और किसानों का कर्ज माफ हो।  खाद्य वितरण प्रणाली की व्यवस्था को ठीक किया जाए। मौजूदा पीढ़ी को रोजगार मिले। सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी भत्ता 18000 रुपया प्रतिमाह तय किया जाए। मजदूरों के लिए पहले से बने कानून में बदलाव ना किए जाएं। किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू हों। हर ग्रामीण इलाके में मनरेगा का उचित लाभ मिले।   किसानों/ मजदूरों को खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और घर की सुविधा मिले।

इन इलाकों में लग सकता है भारी जाम

किसान व मजदूर संगठनों की तरफ से आज दिल्ली वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। मध्‍य दिल्‍ली के मुख्‍य मार्ग खासकर दिल्‍ली गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलसटॉय मार्ग, जंतर-मंतर, मिंटो रोड, पहाड़गंज रोड, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन और उसके आसपास जुड़े मार्गों पर जाम  लग सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.