केरल : रिलायंस इंडस्ट्री ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 21 करोड़ रुपए दान

Aazad Staff

Nation

बाढ़ से बेहाल केरल की मदद के लिए देश की सबसे बड़ी रिलायंस इंडस्ट्री ने हाथ बढ़ाया है। रिलायंस ने केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है तो वहीं महिंद्रा समूह सहित कई कॉर्पोरेट जगत ने भी बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने की घोषणा की है।

करेल में आई आपदा से निपटने के लिए रिलायंस इंडस्ट्री ने बड़ा कदम उठाया है। रिलायंस इंडस्ट्री ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है। इतना ही नहीं रिलायंस रिटेल के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपए की अतीरिक्त मदद की जा रही है। वहीं मंगलवार को रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से इस बात की पुष्ठी की गई है।

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि केरन में आई प्राकृतिक आपदा से राहत व बचाव के लिए उनकी टीम 14 अगस्त से ही जुटी हुई है। बतादें कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे करीब 160 राहत कैंपों में रिलायंस रिटेल की मदद से  खाना, ग्लूकोज और सैनेटरी नैपकिन जैसी चीजों की सप्लाई की जा रही है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन राहत कैंपों में करीब 50 हजार लोगों कौ आश्रय दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार को करीब 2.6 टन राहत सामग्री सौंपी गई है जिसे हवाई रास्ते से केरल पहुंचाया जाएगा। करीब 7.5 लाख कपड़े, 1.5 लाख जूतों के जोड़े और ग्रोसरी का सूखा सामान केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रिलायंस रिटेल के जरिए जो मदद पहुंचाई जा रही है उसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.