केरल में आई आपदा को देखते हुए यूएई ने की 700 करोड़ रुपये की पेशकश

Aazad Staff

Nation

केरल पर अगस्‍त के महीने में बारिश का ऐसा कहर 1931 में आया था, तब 1132 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

केरल में भारी बारिश और बाढ़ ने पिछले 87 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इडुक्की जिले में अगस्त महीने में हुई बारिश ने पिछले 111 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस जिले में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। अगस्त में यहां अब तक 1,419 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले 1907 में इडुक्की में 1,387 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

गौरतलब है कि केरल में 1 अगस्‍त से 20 अगस्‍त के बीच 771 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे जनजीवन के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान हुआ है। इस मुसीबत की घड़ी में राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से तो सहायक राशि दी जा रही है साथ ही दूर-दराज के लोग भी राज्य की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 700 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की पेशकश की है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि केरल कैबिनेट ने बाढ़ के बाद केरल के राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण पर चर्चा के लिए 30 अगस्त को एक विशेष विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए राज्‍यपाल को सिफारिश करने का फैसला किया है।

और ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई दौरा, 500 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त तो हुआ ही है साथ ही ये आपदा कई लोगों को निगल गई। लाखों लोग बेघर हो गए। लाखों लोगों को शिवर में पनाह दी जा रही है लेकिन केरल के लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हजारों परिवारों को एक साथ शिविर में रखने से महामारी का खतरा बना हुआ है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.