केरल में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 300 के पार

Aazad Staff

Nation

केरल में भारी तबाही लाखों हुए बेघर

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक दो लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे के लिए पहुंच चुके है। केरल में आई इस आपदा को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केरल को 10-10 करोड़ रुपये मदद देने का ऐलान किया है। जबकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर ने राज्य को 25 करोड़ रुपयों मदद देने का  ऐलान किया हैं।

और ये भी पढ़े : केरल में ‘आरआरबी ग्रुप सी’ की परीक्षा हुई स्थगित, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान​.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में आई इस आपदा को लेकर चिंता जताई है। उन्हे पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे बाढ़ग्रस्त केरल के लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं।  गौरतलब है कि केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद यहां स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की चपेट में 14 ज़िले बुरी तरह से प्रभावित हुए है जिसमें से 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं: कासरगोड: 9446601700 कन्नूर: 91-944-668-2300 कोझिकोड: 91-944-653-8900 यनाड: 91-807-840-9770 मलप्पुरम: 91-938-346-3212 मलप्पुरम: 91-938-346-4212 त्रिशूर: 91-944-707-4424 त्रिशूर: 91-487-236-3424 पलक्कड़: 91-830-180-3282 एर्नाकुलम: 91-790-220-0400 अलाप्पुझा: 91-477-223-8630 इडुक्की: 91-906-156-6111 कोट्टायम: 91-944-656-2236 पथानामथिट्टा: 91-807-880-8915 कोल्लम: 91-944-767-7800 तिरुवनंतपुरम: 91-949-771-1281

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.