अनंत कुमार की अंतिम यात्रा आज, श्रद्धांजलि देने के लिए पक्ष विपक्ष के नेताओं का हुजूम उमड़ा

Aazad Staff

Nation

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार का सोमवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार ब्राह्मण रीति-रिवाजों से किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

अनंत कुमार का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।सोमवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को एक सज्जित सैन्य वाहन में मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जगन्नाथ भवन ले जा गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए नेता और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, राधा मोहन सिंह, रामदास अठावले, महेश शर्मा, अश्विनी कुमार चौबे और रामकृपाल यादव समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।  अंनत कुमार के शव को उनके निर्वाचन क्षेत्र नेशनल कॉलेज ग्राउंड में रखा गया है जहां आम जनता भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है।   

आज दोपहर में चामराजपेट शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ कुमार का अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की है। उनके निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है। इसी के मुताबिक राष्ट्रीय शोक भी मनाया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। 59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरू लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.