कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सुबह 9 बजे से 222 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

Aazad Staff

Nation

चुनाव के मद्दे नजर 58 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने वोट डालने आ रहे है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा मुख्य मुकाबले में हैं हालांकि जद एस ने विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों पर मतदान शुरू हुआ. निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव टाल दिया है क्योंकि क्षेत्र में एक अपार्टमेंट से बड़ी तादाद में मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए थे. इस सीट पर अब 28 मई को मतदान कराया जाएगा. इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार तथा निवर्तमान विधायक बी एन विजय कुमार के निधन के कारण बेंगलुरू के जयनगरा विधानसभा सीट पर मतदान नहीं हो रहा है.

प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 200 महिलाओं समेत कुल 2600 उम्मीदवार मैदान में है. प्रदेश के 2018 के मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल पांच करोड़ छह लाख 90 हजार से अधिक मतदाता हैं जिनमें दो करोड़ 56 लाख 75 हजार से अधिक पुरूष मतदाता जबकि दो करोड़ 50 लाख नौ हजार से अधिक महिला मतदाता हैं. प्रदेश में पांच हजार से अधिक ट्रांसजेंडर मतदाता हैं.मतदान शाम 6बजे तक डाले जाएंगे.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.