कर्नाटक चुनावः बीजेपी महिलाओं कार्यकर्ताओं को पीएम ने दिया जीत का मंत्र

Aazad Staff

Nation

सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण देश की ऐसी महिला नेता है जो हमारे देश को मजबूती से पेश करती हैं - पीएम मोदी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदिक आ रहे है राजनीति में सियासी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। इस चुनाव में लोगों को अपनी पार्टी की तरफ आकर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि समाज में लिंगानुपात बेहतर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं मान जाएं तो पूरा परिवार उस बात को मान लेता है।

इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोटरों तक सही बात पहुंचाने की ताकत उन्हीं में है। चुनाव जितने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक सरकार के कार्यों को पहुंचाना होगा। महिला कार्यकर्ता वोटर्स को आसानी से अपनी बात समझा सकती हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ जीतने पर फोकस करें, चुनाव अपने आप जीत जाएंगे।

इस दौरान पीएम ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को सफल बनाने की अपील की। नमो ऐप के जरिए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कर्नाटक में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। हमारा देश महिलाओं के विकास से महिला संचालित विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारी पार्टी इसी विचारधारा में भरोसा करती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.