एमनेस्टी इंटरनेशनल के बंगलूरू स्थित दो दफ्तरों पर ईडी की छापे मारी

Aazad Staff

Nation

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गुरुवार को बेंगलुरु स्थित ग़ैर-सरकारी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल (इंडिया) के कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई में ईडी ने सभी खातों को फ्रीज कर दिया।

बंगलूरू स्थित मानवाधिकारों की निगरानी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल के दो दफ्तरों पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोपहर में छापेमारी की। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई है और एजेंसी दस्तावेजों की खोजबीन कर रही है।

एमनेस्टी कार्यालय में काम करने वाले एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल के दो दफ्तरों में यह रेड गुरुवार दोपहर दो बजे शुरू हुई। इस दौरान हमारे रिसर्चर्स और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों के फोन ले लिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता है कि उन्होंने छापा क्यों मारा क्योंकि हमारा कोई भी फ़ंड फ़ेमा यानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत नहीं आता है।

वहीं इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ़डीआई) के नियमों का उल्लंघन किया और एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एआईआई) नाम से एक नई कंपनी के खाते में 36 करोड़ रुपए प्राप्त किए। ईडी के अनुसार, जब गृह मंत्रालय ने एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फ़ाउंडेशन ट्रस्ट (एआईआईएफ़टी) को एफ़सीआरए 2010 के तहत इजाज़त देने से इंकार कर दिया तब उन्होंने एआईआईपीएल नाम से दूसरा रास्ता अपनाया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.