कांग्रेस के सभी २२ मंत्रियों ने कुमारस्वामी सरकार से दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक में राजनीतिक संकट गहरा गया है। पार्टी से कांग्रेस के २२ मंत्रियों के इस्तीफा दिए जाने के बाद कुमारस्वामी सरकार की कुर्सी डगमगाने लगी है। सरकार में बने रहने के लिए ११३ विधायकों की जरूरत है लेकिन मौजूदा समय में कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन सरकार के पास १०५ विधायक हैं जबकि भाजपा के पास विधायकों की संख्या भी १०५ है। ऐसे में भाजपा सरकार बनाने को लेकर प्रस्ताव पेश कर सकती है।

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार को बचाने के लिए  जी-तोड़ कोशिश कर रही कांग्रेस के सभी २२ मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस- जे.डी.एस सरकार उस समय संकट में घिर गई जब गठबंधन के १३ विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया।  इनमें से १२ विधायकों ने शनिवार को ही इस्तीफा दे दिया था। राज्य की २२४ सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के ११८ विधायक हैं। इस्तीफा देने वाले १३ विधायकों में से १० मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

वहीं सोमवार को निर्दलीय मंत्री व विधायक नागेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे भाजपा में जाने के लिए तैयार हैं अगर वे सरकार बनाना चाहते हैं। उनके इस फैसले का समर्थन करते हुए भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, भाजपा के नेता शोभा करंदलाजे ने कहा कि हम निर्दलीय विधायक नागेश का स्वागत करते हैं। हम अपनी पार्टी में किसी को भी स्वीकार करेंगे जो गैर-राजनीतिक विवाद से हो।

वहीं कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के आलाकमान विधायकों को तोड़ने में लगे हुए हैं। भाजपा के लोग इस सरकार या किसी भी विपक्षी पार्टी को राज्य या देश में शासन नहीं करने देना चाहते हैं। वे लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। तमाम आरोप प्रत्यारोप के बावजूद भाजपा सही मौके की तलाश में है, एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

वहीं इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही है कि सरकार बचाने के लिए एच. डी. कुमारस्वामी की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री का पदभार दिया जा सकता है हालांकि खड़गे ने इसका खंडन करते हुए इसे ‘झूठी’ खबरें बताया जो सिर्फ पार्टी को विभाजित करने के लिए मीडिया द्वारा फैलाई जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.