कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों का 1 लाख रुपये का कर्ज होगा माफ

Aazad Staff

Nation

भाजरपा, बीपीएल महिलाओं को शादी के मौके पर देगी सोने के मंगलसूत्र।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में जारी किया। इस घोषणा पत्र में लोगों को लुभाने के लिए भाजपा ने कई वादे किए है। इन वादों में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद और किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली देने का वादा भी शामिल है।

इस घोषणा पत्र के साथ इस बात का भी ऐलान किया गया कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से 1.5 गुना तय किया जाएगा। इसके साथ ही 1,50,000 करोड़ की राशि विभिन्न कृषि योजनाओं के लिए आवंटित की जाएगी।  5,000 करोड़ रुपए रैथा बंधु मार्केट इंटरवेन्शन फंड के लिए दिए जाएंगे।

इसके साथ ही इस घोषणा पत्र में बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन और 3 ग्राम का मंगलसूत्र उनकी शादी के मौके दिए जाने की घोषणा की गई है। भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के लिए 250 करोड़ रुपए दिए जाना भी ऐलान किया है।  इस घोषणा पत्र में गौ हत्या को लेकर भी कार्यक्रम चलाए जाने का ऐलान किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.