तेलंगाना में आज केसीआर लेंगे मुख्य मंत्री पद की शपथ तो वहीं मिजोरम में 15 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समाहरोह

Aazad Staff

Nation

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सत्ता में के. चंद्रशेखर राव की पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है।

तेलंगाना में टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं मिजोरम में एमएनएफ के प्रमुख जोरामथांगा के शनिवार को शपथ लेने की संभावना है। 

सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना के राजभवन में दोपहर डेढ़ बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। तेलंगाना में यह केसीआर का दूसरा कार्यकाल होगा। हालांकि मीडिया में इस बात की अटकले लगाई जा रही है कि केसीआर आज अकेले या दो अन्य सहयोगियों के साथ शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समाहरोह आज दोपहर 1.30 बजे से होगा। राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

वहीं पांच दिन बाद तेलंगाना में मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बता दें कि टीआरएस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और वाम दलों का प्रजा कुटामी गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गई।

वहीं के. शेखरन ने जोरामथंगा को अगली सरकार बनाने के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि मिजोरम में  मिजो नेशनल फ्रंट राज्य में एक दशक बाद सत्ता में लौटे है। अभी तक वहां कांग्रेस सत्ता में थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.