जेपी एसोसिएट्स को लगा करारा झटका, लौटानी होगी 759 एकड़ जमीन - एनसीएलटी

Aazad Staff

Nation

इस जमीन की कीमत 2000 करोड़ रुपये है।

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबे जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) को करारा झटका दिया है। इलाहबाद पीठ ने जेपी एसोसिएट्स को उसकी अनुषांगिक कंपनी जेपी इंफ्राटेक से ली गई आगरा और अलीगढ़ जिलों की 759 एकड़ जमीन वापस लौटाने का आदेश दिया है।

एनसीएलटी ने जेपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी जेपी एसोसिएट्स को जमीन को ब्याज के साथ लौटाने का एवं आईसीआईसीआई बैंक समेत सभी कर्जदाताओं को चुकाने के निर्देश दिए हैं। एनसीएलटी से कंपनी प्रमोटरों की तरफ से 858 एकड़ जमीन को जेएएल को कर्ज के बदले सिक्योरिटी के तौर पर बंधक रखने के लिए किए गए लेन-देन पर निर्देश मांगा गया था।

ज्ञात हो कि एनसीएलटी ने मामले की कुल 858 एकड़ जमीन में से केवल 759 एकड़ जमीन ही लौटाने को कहा है क्योंकि 100 एकड़ जमीन से जुड़े लेनदेन कारपोरेट ऋणशोधन निपटान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू होने से पहले के हैं। सूत्रों के अनुसार मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से इस जमीन की कीमत 1500 से 2000 करोड़ रुपये होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.