एक और पत्रकार की हत्या

Aazad Staff

Nation

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में स्थाई टीवी पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार शांतनु भौमिक का पहले अपहरण किया गया जिसके बाद उनकी दारधार हथियार से हत्या कर दी गई।

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में स्थाई टीवी पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार शांतनु भौमिक का पहले अपहरण किया गया जिसके बाद उनकी दारधार हथियार से हत्या कर दी गई। शांतनु को अगरतला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित करार कर दिया। इस घटना के बाद त्रिपुरा पत्रकार संघ ने सीबीआई जांच की मांग की है।

यह वारदात होने से पहले  शांतनु पश्चिमी त्रिपुरा में इंडिजीनस फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) और सीपीएम के ट्राइबल विंग टीआरयूजीपी का  कवर कर रहे थे।मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएफटी के कार्यकर्ता मंडावी में स्थित सीपीआईएम के ऑफिस को निशाना बनाने वाले थे। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुच चुकी थी जिसके बाद भिड़ को रोकने के लिेए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। इस बीच पत्रकार शांतनु को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया

बहरहाल इस घटना के बाद राज्य में राजनीति गर्माई  हुई है। इस घटना के बाद सीपीएम और बीजेपी में आरोपों-प्रत्यारोपों का शिलशिला जारी है। सीपीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ''त्रिपुरा में बीजेपी के समर्थन वाली आईपीएफटी द्वारा पत्रकार की हत्या बीजेपी की हताशा ज़ाहिर करता है। पत्रकारों को ख़ामोश करने बीजेपी की आदत रही है। यह बहुत ही शर्मनाक है।  

 गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। ये मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था की एक और पत्रकार की हत्या का मामला सामने आ गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.