जिग्नेश के बहाने केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, सवर्णों के आरक्षण को बताया बेहद खतरनाक

Aazad Staff

Nation

आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10% आरक्षण का बिल लोकसभा से मंगलावार को पारित कर दिया गया। हालांकि विपक्षी पार्टियां इसे बीजेपी का 2019 लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा चाल बता रही हैं।

गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने बुधवार को आरक्षण को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरक्षण को बेहद खतरनाक बताया है। जिग्नेश मेवाणी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा आरएसएस के लोगों से बात हुई- भाजपा 10% ग़रीबों को आरक्षण क्यों दे रही है? जो पता चला वो बेहद खतरनाक है।

आरएसएस जाति आरक्षण के हमेशा से खिलाफ रही है। अभी पहले चरण में संविधान संशोधन करके आर्थिक आधार शुरू करेंगे। फिर SC, ST और OBC का सारा आरक्षण ख़त्म करके केवल आर्थिक आधार रखेंगे। वहीं जिग्नेश मेवाणी के इस ट्वीट को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी कई लोगो से बात हुई है सब लोगों को लग रहा है भाजपा कि यह चाल है।

बता दें कि अपने ट्विटर हैंडल से जिग्नेश ने ट्वीट कर लिखा था कि सवर्ण समुदाय के गरीबों को लाभ मिले उस बात की तकलीफ हरगिज नहीं, लेकिन जिनकी नियत हमेशा से संविधान और आरक्षण विरोधी रही है उन भाजपावालों का यह पैंतरा बडा खरनाक लग रहा है। कल को बाबा साहब और संविधान निर्माताओं ने जिस तर्ज़ पर आरक्षण दिया उसी को खत्म न किया जाए - असली खतरा तो यही है।

बता दें कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लाया गया संविधान (124वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.