विमान चालक की लापरवाही से 30 यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, अचानक यात्रियों के कान और नाक से बहने लगा खून

Aazad Staff

Nation

विमान चालक की लापरवाही के कारण जेट एयरवेज के विमान में 30 यात्रियों की तबीयत बिगड़ी। विमान चालक ने हवा का दबाव कम करने वाला स्‍विच ऑन नहीं किया जिसके चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान में सवार यात्रियों को परेशानी होने लगी।

मुंबई से जयपुर जा रही जेट एयरवेज के विमान में विमान चालक की लापरवाही के कारण टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान में सवार यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान में सवार यात्रियों के कान और नाक से अचानक खून निकलने लगा। आनन फानन में विमान को वापस मुंबई में ही लैंड कराने का फैसला किया गया।

दरअसल, टेक ऑफ के दौरान विमान का चालक दल हवा का दबाव कम करने का वाला स्‍विच ऑन करना भूल गया। जिसके चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान में सवार यात्रियों को परेशानी होने लगी। हालांकि शुरुआत में यात्रियों ने सिर दर्द की शिकायत की। जिसके कुछ समय बाद 30 यात्रियों के कान और नाक से खून आने लगा।

बता दें कि जेट एयरवेज की फ्लाइट 9 डब्ल्यू 697 में 166 यात्री सवार थे। इसने सुबह 5:53 बजे उड़ान भरी थी। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक, इस लापरवाही के बाद विमान चालक को निष्कासित कर दिया गया है। विमान के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर जेट एयरवेज ने माफी मांगी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.