जेट एयरवेज की 14 उड़ानें रद्द, सैलरी ना मिलने पर मेडिकल लीव पर गए पायलट
Aazad Staff
Nation
जेट एयरवेज ने रविवार कम से कम अपनी 14 उड़ानें रद्द कर दी। कुछ पायलट व सीनियर मैनेजमेंट ने बीमारी का हवाला देते हुए छुट्टी ले ली जिसकी वजह से मजबूरन कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। बता दें कि घाटे में चल रही जेट एयरवेज अगस्त से अपने वरिष्ठ प्रबंधन और पायलटों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है। सितंबर महीने की सैलरी भी कंपनी ने टुकड़ों में दी थी।
जेट एयरवेज की 14 उड़ानें रविवार को रद्द करनी पड़ी जिसके पिछे कई महीनों से सैलरी नहीं दिए जाने की वजह बताई गई है। इसके साथ ही पायलट अपने बकाये का भुगतान नहीं होने पर असहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए काम पर नहीं आए। इसके लिए जेट एयरवेज के पायलट व सीनियर मैनेजमेंट ने मेडिकल लीव का हवाला दिया है।
बता दें कि, घाटे में चल रही निजी विमानन एयरलाइन अगस्त से अपने वरिष्ठ प्रबंधन और पायलटों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है। एयरलाइन ने सितंबर में इन कर्मियों को आंशिक वेतन दिया था, जबकि अक्टूबर और नवंबर में भी पूरा वेतन नहीं दिया गया।
बहरहाल जेट एयरवेज ने अपने एक बयान में कहा है कि, कंपनी को उनके कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। ' साथ ही कहा कि प्रबंधन लगातार पायलट और अन्य कर्मचारियों की टीमों से बातचीत कर रहे है, ताकि सैलरी सहित अन्य मुद्दों पर चल रहे विवादों को सुलझाया जा सके।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.