जयललिता की बेटी का दावा करने वाली महिला के डीएनए टेस्‍ट पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

Aazad Staff

Nation

बेंगलुरू की 37 साल की महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जयललिता की बेटी होने का किया दावा।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की ‘बेटी’ होने का दावा, बेंगलुरू में रहने वाली 37 साल की एक महिला ने किया है। इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसका फैसला आज सुप्रीम कोर्ट में सुनाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक जयललिता की बेटी होने का दावा करने वाली महिला का नाम अमृता है। उसने कोर्ट से दायर याचिका में अपिल की थी कि उसका डीएनए टेस्ट कराया जाए जिसके तहत सच्चाई सामने आ सके। बता दें कि 22 नवंबर को महिला ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। पिछले साल दिसंबर में जयललिता के निधन के बाद उसे इसका पता चला।

हालांकि अमृता के मुताबिक, उसे भी इस बात का पता नहीं था कि वह जयलिलता की बेटी है लेकिन जयललिता की मौत के बाद उसका पालन पोषण करने वाली मां ने इसकी जानकारी उसे दी। गौरतलब है कि  अमृता का पालन पोषण जयललिता की बड़ी बहन शैलजा ने किया है।

अमृता ने याचिका में चेन्नई के मरीना तट पर दफ़न किए गए जयललिता के शव की भी मांग की है. ताकि वैष्णव ब्राह्मण परिवार की परंपराओं के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार किया जा सके. इससे पहले अमृता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और सीबीआई को लिखे पत्र में भी यह दावा कर चुकी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.