संसद में मोबाइल रेडिएशन से बचने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने निकाला अनोखा तरीका

Aazad Staff

Nation

शीतकालीन सत्र के दौरान प्रकाश जावड़ेकर मोबाइल को बैंगनी रंग के लैंडलाइन रिसीवर से कनेट कर फोन पर बात करते नजर आए।

दिल्ली : मोबाइल पर लगातार बात करने से रेडिएशन का खतरा बना रहता है इससे बचने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नायाब तरीका अपनाया है। शुक्रवार को जोवेड़ेकर जब संसद पहुचे तो उन्होंने अपने मोबाइल के साथ एक लैंडलाइन रिसीवर जोड़ रखा था। ये लैंडलाइन रिसीवर बैंगनी रंग का था। बता दें कि जावड़ेकर संसद के शीतकालीन संत्र में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे और हैंडसेट के जरिए ही फोन पर बात कर रहे थे।

हालांकि जब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।

माना जा रहा है कि जिस तरीके से कान पर लगातार मोबाइल लगाने से रेडिएशन का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है उससे बचने के लिए वे इस तरीके के हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टर्स भी अक्सर सलाह देते हैं कि मोबाइल रेडिएशन के खतरे से बचने के लिए मोबाइल पर लंबी बातें नहीं करनी चाहिएं।

हालांकि जानकार यह भी बताते हैं कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, क्योंकि अभी तक इससे संबंधित कोई अध्ययन सामने नहीं आया है। हालांकि सरकार मोबाइल रेडिएशन को स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं मानती।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.