बंद हो सकता है लाखों लोगों का ‘जनधन खाता’

Aazad Staff

Nation

सरकारी व निजी बैंकों ने 11 लाख से ज्यादा जन-धन खाते खोले थे।

अगर आपका खाता भी ‘जनधन’ में है तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप पिछले कई महीनों से इस खाते का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आपका ये खाता बंद हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक  पंजाब और हरियाणा में 15 लाख से अधिक जनधन खातों को बंद किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि कई महीनों से इन खातों में लेनदेन नहीं हुआ है और इनकी बैंलेंस राशि भी जीरो है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी व निजी बैंकों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के जनधन खाते से कई महीनों से लेनदेन नहीं हो रहा है और बैंलेंस राशि भी जीरो है उन लोगों को 30 दिन का नोटिस भेजा जाए यदि खाताधारक खाता चालू रखना चाहता है, तो उसे नोटिस प्राप्त करने के 30 दिनों के अंदर खाता चालू करना होगा। यदि कोई खाताधारक फिर भी खाता नहीं चलाता तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें वित्तीय समावेश के तहत लोगों का बैंक खाता जीरो बैलेंस पर खोला गया था। इन खातों में गरीबों के लिए सरकार की ओर से रकम आने की बात सुनकर तेजी से लोगों ने खाते खुलवाए। उन्हें पांच हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा, रुपे कार्ड के इस्तेमाल से एक लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दिए जाने की बात कही गई थी। लोगों ने खाते खुलवा तो लिए लेकिन उसमें रकम नहीं डाली गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.