अब ब्लाक स्तर पर खोले जाएंगे जन औषधि केन्द्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

Aazad Staff

Nation

इन केन्द्रों से करीब 600 तरह की दवाएं एवं 150 स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सरकार ने आम जनता के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ब्लाक स्तर पर जन औषधि केन्द्र खोलने का संकल्प किया है। जन औषधि केन्द्र को लेकर सरकार ने कहा कि अब तक विभिन्न स्थानों पर ऐसे 3177 केन्द्र खोले जा चुके हैं।

रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के अनुसार सरकार ब्लाक स्तर पर जन औषधि केन्द्र खोलने को लेकर प्रतिबद्ध है। जन औषधि केन्द्रों से हृदय रोग, कैंसर, टीवी, मधुमेह जैसी बीमारियों की दवाएं बाजार की तुलना में मामूली कीमत पर मिलती हैं।

आम बजट के दौरान सरकार ने सरकार ने आयुष्मान योजना की घोषणा की थी जिसके तहत दस करोड़ परिवारों का स्वास्थ्य बीमा किया जाना है। कुमार ने कहा कि इस योजना के शुरू होने पर दवा निर्माता कम्पनियों का कारोबार दोगुना बढ़ने की संभावना है।

बहरहाल जन ओषधी केन्द्रों से करीब 600 तरह की दवाएं एवं 150 स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं।  बता दें कि देश में करीब दस हजार दवा निर्माता कम्पनियां हैं जिनमें से 1200 कम्पनियों की दवाएं विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक जीएमपी के तहत स्वीकृत हैं और इन्ही कम्पनियों से जन आषधि केन्द्रों के लिए जेनरिक दवाओं की खरीद की जाती है। इन कम्पनियों की दवाएं दुनियां के करीब 200 देशों में बेची जाती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.