जम्‍मू-कश्‍मीर : पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

Aazad Staff

Nation

जम्‍मू-कश्‍मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इस लिए चुनाव मैदान में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर जवान तैनात किए गए है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में पहले चरण के तहत आज पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरु हो चुके है। इस चरण के  चुनाव में 536 सरपंच हलकों के लिए 427 उम्‍मीदवार और चार हजार 48 पंच वार्डों के लिए पांच हजार 951 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सुरक्षा के लिहाज से चुनावी मैदान वाले क्षेत्रों में पर्याप्‍त संख्‍या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा जिसके तुरंत बाद मतगणना का काम भी शुरू हो जाएगा। ये चुनाव गैर दलिए आधार पर होगा। पहले चरण के चुनाव में किश्‍तवाड़ जिले के पांच पंचायत ब्‍लाकों में जबकि डोडा और उधमपुर जिलों से चार-चार एवं कठुआ राजौरी और रामबण और पूंछ जिलों को दो-दो पंचायत ब्‍लाकों में मतदान करवाया जाएगा।

यह चुनाव गैर पार्टी आधार पर हो रहे हैं। गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और माकपा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इन पार्टियों ने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुल नौ चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। आखिरी चरण का मतदान 11 दिसंबर को होना है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.