जम्‍मू-कश्‍मीर : आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के सभी परिजनों को छोड़ा

Aazad Staff

Nation

आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के अलग-अलग हिस्‍सों से 30 अगस्‍त को पुलिस कर्मियों के परिजनों को अगवा किया था। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने अपहरण की निंदा की।

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों द्वारा गुरुवार को अगवा किए गए करीब 9 पुलिसकर्मियों के परिजनों को शुक्रवार रात छोड़ दिया गया है। आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के परिवार को रिहा करने के साथ-साथ अगवा किये गये तीन पुलिस कर्मियों का वीडियो भी जारी किया है। इन वीडियो में ये तीन पुलिसकर्मी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी डीजीपी से आतंकियों के परिवार को परेशान न करने के लिए कहते दिख रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के परिजनों को दक्षिण कश्मीर के अलग अलग स्थानों से अगवा किया गया था। घाटी में कुछ आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों को सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार किये जाने की वजह से ही आतंकियों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को अगवा किया था। इनमें एसएचओ नाजिर अहमद के भाई आरिफ, डीएसपी एजाज के भाई, अरवानी के पुलिसकर्मी का बेटा, पुलिसकर्मी रफीक अहमद राठर का बेटा, एएसआई बशीर अहमद का बेटा यासिर अहमद, पुलिसकर्मी मोहम्‍मद मकबूल भट्ट के बेटे जुबैर अहमद, अब्‍दुल सलाम का बेटा समर अहमद राठर शामिल हैं।

आतंकियों द्वारा पुलिसकर्मियों के परिजनों को अगवा किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को एक ट्विट किया था जो काफी विवादित में रहा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्विट में लिखा था कि 'आतंकवादी और सुरक्षाबल दोनों ही एक दूसरे के परिजनों को प्रताड़ित कर रहे हैं। जो निंदनीय है ऐसे मामलों में परिजनों को कतई निशाना नहीं बनाना चाहिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.