1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर का हाथ, अकाली दल सबूत के साथ वीडियों किया जारी

Aazad Staff

Nation

1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर का हाथ, अकाली दल सबूत के साथ वीडियों किया जारी

अकाली दल ने दावा किया है कि 1984 में हुए दंगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर का हाथ है और इस बात के उनके पास पुख्ता सबूत हैं.

1984 दंगे के मामले में बीजेपी और अकाली दल ने कांग्रेस के नेता जगदीश टाइटलर को घेरते हुए पुलिस से उनकी गिरफ्तार की मांग की है। अकाली दल ने दावा किया है कि 1984 में हुए दंगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर का हाथ है और इस बात के उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

बता दें कि सिख ऑर्गेनाइजेशन ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया था जिसमें टाइटलर यह कहते हुए सुनाई दिए थे- ‘मैंने 100 सिखों को मारा।’ इसी वीडियो के आधार पर शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस नेता के ऊपर हमला बोला है। जानकारी के मुताबिक जिस वीडियो को ढ़ाल बना कर गिरफ्तारी की बात की जा रही है वो  वीडियो करीब 7 साल पुराना है।

इस मामले में बीजेपी ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ मर्डर और हिंसा भड़काने के आरोप में टाइटलर के ऊपर जांच बैठाई जाए। सरकारी रिकॉर्ड्स के मुताबिक 1984 में हुए सिख दंगों में करीब 2800 सिखों की मौत हो गई थी और बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी मार दिया गया था। गौरतलब है कि जगदीश टाइटलर के ऊपर दंगे में शामिल होने का आरोप लगा था, हालांकि सीबीआई की तरफ से क्लीन चीट दे दी गई थी, लेकिन कोर्ट ने इस मामले पर आगे जांच करने का आदेश दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.