जीसैट- 6ए से इसरो का संपर्क टूटा, प्रोजक्ट प्रमुख ने जताई ठीक होने की उम्मीद

Aazad Staff

Nation

जीसैट-6ए उपग्रह जीसैट6 का ही परिष्कृत रूप है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) को बड़ा झटका लगा है। इसरो  ने कहा है कि 29 मार्च को प्रक्षेपित किए गए जीसैट-6 ए उपग्रह के साथ उनका संपर्क टूट गया है और उससे फिर से संपर्क जोड़ने की कोशिश की जा रही है।बता दे कि  240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस सैटेलाइट से फिर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जीसैट-6ए के बारे में आखिरी अपडेट 30 मार्च को सुबह 9.22 मिनट पर मिला था, जब इसने पहली कक्षा को पार किया।

अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उपग्रह को एक अप्रैल को तीसरी और अंतिम बार इंजन की मदद से अपने अंतिम लक्ष्य पर पहुंचना था और फिर कक्षा में चक्कर लगाना था, लेकिन उससे हमारा संपर्क टूट गया।

जानकारी के मुताबिक अंतरिक्ष यान जीएसएलवी-एफ08 के सफल प्रक्षेपण के साथ ही उपग्रह जीसैट-6ए उसकी कक्षा में स्थापित हो गया था। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था।2,140 किग्रा वजन के जीसैट - 6ए को ‘जीएसएलवी - एफ 08’ रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था. रॉकेट के तीसरे चरण में एक क्रायोजोनिक इंजन लगा हुआ था. उपग्रह का लक्ष्य दूर दराज में स्थित जमीनी टर्मिनलों के जरिए मोबाइल संचार में मदद करना है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.