इसरो ने की सबसे भारी सैटेलाइट तैयार, इसकी मदद से इंटरनेट सेवा होगी और बेहतर

Aazad Staff

Nation

जीसैट-11 काफी बड़ा सैटेलाइट है, इसमें लगे सभी सौर पैनल 4 मीटर से भी बड़े हैं । यह 11 किलोवाट ऊर्जा का उत्पादन करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जल्द ही देश का सबसे वजनी कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-11 लांच करेगा। इसका वजन 5.6 टन है। बहरहाल इस सैटेलाइट को भेजने की क्षमता वाले रॉकेट भारत के पास फिलहाल नहीं है। लिहाजा इसे दक्षिण अमेरिकी द्वीप फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसके सफल प्रक्षेपण से भारत में इन्टरनेट और टेलिकॉम सर्विस में काफी परिवर्तन आएगा, जिससे डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूती मिलेगी। इससे इंटरनेट स्पीड में और बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि इसरो के इंटरनेट बेस्ड सैटेलाइट सीरीज का एक हिस्सा है। जिसका मकसद इंटरनेट स्पीड को बढ़ाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अंतरिक्ष में 18 महीने में तीन सैटेलाइट भेजे जाने हैं। पहला सैटेलाइट जीसैट-19 बीते साल जून में भेजा जा चुका है। जीसैट-11 को इस साल जनवरी में और जीसैट-20 को साल के आखिरी तक भेजने की योजना है।

आपको बता दें कि 10 जनवरी को इसरो एक साथ 6 देशों के 31 सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.