पत्नी संग ताज का दीदार करेंगे बेंजामिन नेतन्याहू

Aazad Staff

Nation

आम जनता के लिए 2 घंटे 10 मिनट बंद रहेगा ताजमहल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अपनी पत्नी सारा के साथ आज ताजमहल का दीदार करेंगे। इस मौके  पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए ताजमहल को आम जनता के लिए दो घंटे दस मिनट के लिए बंद कर कर दिया जाएगा।

सुबह 10.20 से दोपहर 12.30 बजे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसके लिए एक घंटे पहले यानी 9.20 बजे टिकट मिलना बंद हो जाएगा। उनके जाने के बाद दोपहर 12.30 बजे ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खुलेगा। ताजमहल का दीदार करने आ रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगभग 4 घंटे शहर में रुकेंगे। एक घंटा ताजमहल में भ्रमण के साथ ही होटल अमर विलास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लंच करेंगे।

एक घण्टा ताजमहल में भ्रमण के साथ ही होटल अमर विलास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लंच करेंगे। नेतन्याहू के ताजमहल दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार शाम को एसएसपी अमित पाठक ने ताजगंज का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से ताजमहल तक जिस रूट से जाएंगे, उस पूरे रूट की चेकिंग चल रही है।यहां 27 थानों के पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.