कल से 300 से ज्यादा ट्रेनों के समय में होने जा रहा है बदलाव, जान लें नया टाइम टेबल

Aazad Staff

Nation

रेलवे की नई समय-सारिणी 15 अगस्त से लागू होगी।

उत्तर रेलवे कल से यानी की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 300 से भी ज्यादा ट्रेनों के समय में बदलाव करने जा रही है। नई समय सारणी के मुताबिक तकरीबन, 57 ट्रेनों के प्रस्थान का समय मौजूदा समय से पहले जबकि 58 ट्रेनों का समय मौजूदा समय से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा 102 ट्रेनों के आगमन का समय मौजूदा समय से पहले और 84 ट्रेनों का आगे बढ़ाया जाएगा।

शताब्दी एक्सप्रेस का समय सुबह 5 बजे से बदलकर 4:55 कर दिया गया है। हमसफर एक्सप्रेस का समय जो 8 बजकर 30 मिनट का था वो 8 बजकर 25 मिनट किया गया है। हिमाचल एक्सप्रेस की बात करें तो इसका समय जो10 बजकर 55 मिनट था इसे बदलकर 10 बजकर 50 मिनट कर दिया गया है । वहीं लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय शाम 6 बजकर 45 मिनट से बदलकर 6 बजकर 30 मिनट कर दिया गया है। गरीब रथ एसी एक्सप्रेस का समय आनंद विहार से रात 8 बजकर 55 मिनट से बदलकर 8 बजकर 40 मिनट कर दिया गया है। इसी तरह कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्री यात्रा करने से पहले रेलवे द्वारा जारी नई समय सारिणी देख लें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.