आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज है फ़ाइनल मुकाबला

Aazad Staff

Nation

बारिश के कारण मैच में हो रही रुकावट

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को तौरंगा के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाज़ों ने पहले बल्लेबाज़ी कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 47.2 ओवर में 216 रनों पर आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था।

भारतीय गेंदबाज़ों ईशान पोरेल, शिवा सिंह, कमलेश नागरकोटी और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। तो वहीं शिवम मावी ने एक बल्लेबाज़ को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज़्यादा 76 रन जोनाथन मर्लो ने बनाए।

टीम इंडिया ने लीग चरण सहित टूर्नामेंट में सभी पांचों मैच जीते हैं।  गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 203 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई है जबकि आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को छह विकेट से पराजित किया था।पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम ने अपना बेहतरीन क्षेत्ररक्षण दिखाते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात्र 69 रन पर ढेर कर दिया था जो आईसीसी अंडर-19 विश्वकप इतिहास में ही किसी टीम का सबसे कम स्कोर है।  वहीं अगर आस्ट्रेलिया की बात करे तो टीम इंडिया ने इसे 100 रन से एक बार पहले मात दे चुकी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.