इग्नू एडमिशन 2019: जनवरी सेशन के लिए आवेदन शुरू

Aazad Staff

Nation

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में जनवरी 2019 के लिए मास्टर, बैचलर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट्स प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 31 दिसंबर, 2018 तक आवेदन कर सकेंगे। 

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2019 सेशन में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यार्थी मास्टर, बैचलर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट्स कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2018 निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि छात्रों को आवेदन प्रपत्र के साथ 400 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

1. आवेदन करने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।

2. यहां आपको Ignou Online admission for January 2019 session लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब Register Yourself लिंक पर क्लिक करें।

4. आवेदन फार्म को पूरा करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

5. ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क जमा करें।

6. आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद एकनॉलेजमेंट स्लिप जेनरेट होगी। भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसको सेव करके एक प्रिंट आउट ले लें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.