राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी पर लगी रोक, जाने क्या है वजह

Aazad Staff

Nation

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यकाल में पहली बार 2002 में धार्मिक आयोजन पर रोक लगाई गई थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी की मेजबानी नहीं करेंगे। ऐसा करीब एक दशक में पहली बार होगा जब राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

बता दें कि ये फैसला उस वक्त लिया गया था जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदभार ग्रहण किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर कहा था कि करदाताओं के पैसे से राष्ट्रपति भवन में कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया जाएगा। और यह नियम दीपावली, होली, गुरुपर्व और क्रिसमस पर भी लागू है। राष्ट्रपति भवन पूरे देश के लिए धर्मनिरपेक्ष भाव रखता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।  बहरहाल राष्ट्रपति हर प्रमुख त्योहार के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हैं।

बतादें कि सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में धार्मिक आयोजन पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने (2002 -2007) रोक लगाई थी।कलाम ने अपने पांच साल के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन में कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया था। उन्होंने इफ्तार पार्टी पर होने वाले खर्च से गरीब और अनाथ लोगों की मदद की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.