आईसीएसई १०वी व १२वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित

Aazad Staff

Nation

आईसीएसई परीक्षा परिणाम २०१९ की घोषणा बस कुछ ही देर में होने वाली है। छात्र अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.cisse.org पर जा कर देख पाएंगे।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) आज दोपहर ३ बजे १०वीं और १२वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर घोषित किए जाएंगे।

छात्र अपना रिजल्ट मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आईसीएसई या आईएससी को सात अंकों के आईडी कोड के साथ ०९२४८०८२८८३ पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपना परिणाम दिख जाएगा।

इस साल आईसीएसई कक्षा १०वीं की परीक्षा २२ फरवरी से शुरू हुई थी और आईएससी (१२वीं) की परीक्षा ४ फरवरी से शुरू हुई थी। पिछले वर्ष आईसीएसई रिजल्ट ९८.५१ प्रतिशत रहा था जबकि आईएससी रिजल्ट ९६.२१ प्रतिशत रहा था।

यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट-

स्टेप-१ अपना रिजल्ट चेक करने के लिए www.cisce.org या www.results.cisce.org पर जाएं।

स्टेप २. १२वीं के छात्र ISC Result के ऑप्शन पर क्लिक करें और १०वीं के छात्र ISCE Result के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप ३. रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूनिक आईडी, इन्डेक्स नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें।

स्टेप ४. सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.