न्यूज एंकर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुदकुशी की बताई ये वजह

Aazad Staff

Nation

तेलगु न्यूज चैनल ‘वी6’ में काम करने वाली राधिका ने की आत्महत्या

हैदराबाद के मूसापेट इलाके में एक टीवी न्यूज एंकर ने रविवार को अपने अपार्टमेट की पांचवी मंजिल से छलाग लगाकर आत्महत्या कर ली। राधिका रेड्डी (36) नाम की ये महिला V6 न्यूज चैनल में काम करती थी।

राधिका ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इस नोट में राधिका ने लिखा है कि वह डिप्रेशन से गुजर रहीं थीं इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया। इसके अलावा इस नोट में लिखा है कि 'मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन है।' साथ ही राधिका ने इस सोसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए किसी और को दोषी ना ठहराया जाए।

मिली जानकारी के मुताबिक राधिका रविवार रात 9 बजे के बुलेटिन की ऐंकरिंग करने के बाद वह घर लौटी, लौटने के कुछ देर बाद ही बाद एंकर ने सुसाइड कर लिया। जिससे मौके पर ही राधिका की मौत हो गई। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक उनके पैर में फ्रैक्चर होने के अलावा शरीर में कई जगह गहरे घाव थे।

राधिका का अपने पति से 6 महीने पहले ही तलाक हुआ था और वह अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ अपने माता-पिता के घर पर रह रहीं थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.