भारत ने जर्मनी को दी मात

Aazad Staff

Sports

भारत ने जर्मनी को हरा कर जीता कांस्य पदक। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी प्रतियोगिता में हुए शामिल।

रविवार को भुवनेश्वप में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हरा कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने जर्मनी को 2-1 से मात दी।

बता दें कि भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक पर बव्जा जमाया है। भारत ने इससे पहले 2014-15 सीजन में इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।

भारत ने 36वें मिनट में पहला गोल किया। भारत की तरफ से एसवी सुनील (20वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट) ने गोल किया। इस मैच में गोलकीपर सूरज कारकेरा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

वहीं जर्मनी की बात करे तो पहले क्वार्टर में जर्मनी की टीम गोल करने में नाकाम रही। जर्मनी को 14वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, हालांकि भआरत ने ये गोल होने नहीं दिया। भारतीय टीम को 54वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ।

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में भारतीय टीम ने बेहतर´प्रदर्शन किया। भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 41वें मिनट में मिला। आखिरी क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त आक्रामक खेल दिखाते हुए दो मिनट के भीतर तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.