मुंबई में भारी बारिश के कारण जगह जगह जलभराव, ट्रेनों पर भी पड़ा असर, कई जगह स्कूल हुए बंद

Aazad Staff

Nation

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठाणे, रायगढ़ और पालघर में भारी बारी होने की चेतावनी जारी की।

मुम्बई में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मुम्बई का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह जगह जल भराव हो जाने के कारण इसका असर यातायात पर भी पड़ने लगा है। सोमवार तक मुंबई और इसके सबअर्बन इलाकों में 1363 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह एक सीजन में होने वाली बारिश के 54 प्रतिशत कोटे के बराबर है।

नाला सोपारा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर लगातार दूसरे दिन पानी भरने से वेस्टर्न रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजही पर असर पड़ा है। बोरीवली-चर्चगेट, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। बोरीवली में तीन घरों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में मुंबई में 165.8 मिमी और उपनगरों में 184 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में 10 से 13 जुलाई के बीच भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.