कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह : एचडी कुमारस्वामी आज लेंगे CM पद की शपथ

Aazad Staff

Nation

इस समाहरोह को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी देखा जा रहा है।

कर्नाटक में जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे एचडी कुमारस्वामी आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समाहरोह में 6 मुख्यमंत्री, कई पूर्व सीएम और कई विपक्ष दल के नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि इस  शपथ ग्रहण समारोह में जो नेता शामिल हो रहे हैं वो लोकसभा की करीब 278 सीटों पर मजबूत दावेदारी रखते हैं। एक हिसाब से देखें तो उत्तर प्रदेश 80, पश्चिम बंगाल 42, आंध्र-तेलंगाना की 42, बिहार की 40, कर्नाटक 28, केरल 20, पंजाब की 13, दिल्ली की 7 और जम्मू कश्मीर की 6 सीटों पर मजबूत दावेदारी रखने वाले दल इस शपथ ग्रहण का हिस्सा होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचडी कुमारस्वामी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), बीजू जनता दल (बीजेडी) और डीएमके से स्टालिन जैसे कई अन्य क्षेत्रीय दलों को और उनके नेताओं को भी न्योता भेजा है हालांकि उनकी तरफ से अभी तक रजामंदी नहीं मिल की है।

बहरहाल बता दें कि कुमारस्वामी ने कहा है कि विभागों के आवंटन पर बृहस्पतिवार को चर्चा होगी। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा की प्रभावी क्षमता फिलहाल 221 सदस्यों की है. विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.