हरियाणा: अनिल विज ने ममता बनर्जी को बताय ताड़का

Aazad Staff

Nation

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी को ताडका कहा है। विज ने कहा कि ममता बंगाल में ताड़का की तरह काम कर रही है।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर पर सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने 'ताड़का' बताया है।

अनिल विज ने कहा कि जब वह छोटे थे तब रामलीला देखने जाया करते थे, उसमे एक सीन आया करता था कि ऋषि-मुनि जब यज्ञ किया करते थे तो ताड़का आकर उसमे व्यवधान साल दिया करती थी। ठीक उसी प्रकार का रोले ममता बनर्जी कर रही है।

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने आगे कहा कि  चाहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की रैली हो, चाहे अमित शाह जी बंगाल में यात्रा निकालना चाहते हो, ममता उसमे रूकावट डाल देती है। कभी किसी का हेलीकाप्टर रोकती है इसलिए ममता वही कर रही है जो 'ताड़का' किया करती थी।

विज ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल किसी के बाप की जागीर नहीं है। देश में प्रजातंत्र है, वहां सब को जाने का अधिकार है। वहां सभी पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीतिक गतिविधियां चलाने का अधिकार है। बहरहाल ऐसा पहली बार नहीं है जब विज ने किसी नेता पर विवादित टिप्पणी की है इससे पहले भी वह कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी, सोनिया गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं पर तंज कसते रहते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.