हरिवंश नारायण सिंह बने राज्यसभा के उपसभापति

Aazad Staff

Nation

उपसभापति चुनाव को जीतने के लिए 123 मतों की जरूरत थी।

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की ओर से जदयू नेता हरिवंश नारायण सिंह ने 125 वोटों से जीत हासिल की। हरिवंश हिंदी पत्रकार रहे हैं और चंद्रशेखर की सरकार में पीएमओं का हिस्सा थे।

जबकि यूपीए की तरफ से खड़े उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद को उपसभापति पद के लिए मात्र 105 वोट ही मिले। बता दें कि इस पद के लिए पहले राज्यसभा उपसभापति चुनाव 2018 के लिए दो बार मतदान हो चुका था हालांकि इससे कोई परिणाम नहीं निकल सका। ये वोटिंग पहले ध्वनि मत से की गई थी।

हाल ही में सेवानिवृत्त हुए उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया था। 245 सदस्यीय राज्यसभा में इस समय 244 सदस्य हैं जबकि 1 सीट खाली थी।

बहरहाल मोदी सरकार इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़ती दिख रही है। हरिवंश को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी का संबंध जेडीयू के बीच पहले भी अच्छा था और आगे भी अच्छा रहेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.