गुर्जर आंदोलन: सवाईमाधोपुर में धारा १४४ लागू, इंटरनेट सेवा पर भी लगी रोक

Aazad Staff

Nation

पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समुदाय पांचवे दिन भी विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। जिसके कारण यहां आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच कांग्रेस सरकार ने आंदोलनकारियों से रेलवे ट्रैक से हटने की अपील की है।

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से गुर्जर समुदाय के लोग सरकारी सेवाओं व शैक्षणिक संस्थाओं में ५ प्रतिशत आरक्षण को लेकर आदोलन कर रहे है। हालांकि अबतक ये आंदोल केवल रेल मार्ग तक ही सीमत है। लेकिन अब ये आंदोलन हाईवे तक भी पहुंच चुका है। ये आंदलोन सवाई माधोपुर के अलावा सीकर, दौसा, झुंझुनूं, बूंदी व टोंक तक फैल गया है। जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

आंदोलन के कारण मंगलवार को राजस्थान में तीन ट्रेनें रद्द की गईं जबकि दो को डायवर्ट करना पड़ा। फरीदाबाद-बल्लभगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेन १३ फरवरी तक रद्द रहेंगी। सोमवार को लगभग २६ ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं, जबकि १० से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा।

वहीं सवाई माधोपुर जिले में बुधवार तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। साथ ही जिलें में धारा १४४ लागू की गई है। इसके साथ ही सवाईमाधोपुर जिला प्रशासन ने किरोड़ी सिंह बैंसला से रेलवे ट्रैक को खाली करने को कहा है। यहां गुर्जरो के उग्र आंदोलन को देखते हुए २ ट्रेंन रद्द की गई है जबकि तीन ट्रेनों के रुट डाइवर्ट किए गए है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.