गुजरात चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज

Aazad Staff

Nation

25 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहे है। राज्य की 14 जिलों की 93 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा रहे है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए शांतिपूर्ण तरिके से व्यापक तैयारियां की हुई है। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के लिए 100 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई है । इसके साथ ही 25 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए है।

इस चरण में कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 782 पुरुष और 69 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में कुल 2 करोड़ 22 लाख 96,867 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 15 लाख 47,435 और महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ सात लाख 48,977 है।

करीब 50 फीसदी मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 साल से भी कम है। दूसरे चरण में शामिल कुल उम्मीदवारों में 69 महिलाएं भी मैदान में उतर रही हैं।

बता दें कि 9 दिसंबर को पहले चरण की 89 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई थी, जिसमें 66.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मंगलवार और बुधवार पार्टियों ने जमकर एक दूसरे पर पलटवार किया। दोनों पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। पीएम मोदी ने जहां मंगलवार को साबरमती नदी से मेहसाणा तक सीप्लेन से यात्रा की, वहीं राहुल गांधी अंतिम दिन भी मंदिरों में दर्शन करते नजर आए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.