मोदी सरकार का ऐलान, आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

Aazad Staff

Nation

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है।

लोकसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे है सरकार लोगो को लुभाने में जुट गई है। मोदी सरकार ने लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। सरकार इस आरक्षण को लागू करने के लिए मंगलवार को संसद में संशोधन विधेयक भी पेश करेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि अभी सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू है। इससे अधिक आरक्षण के लिए सरकार को मौजूदा आरक्षण विधेयक में संशोधन करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 50 फीसदी से अधिक आरक्षण पर रोक लगाई है।

जानकारी के मुताबिक इस आरक्षण का फायदा ऐसे लोगों को मिलेगा जिसकी कमाई सलाना 8 लाख से कम है।  वहीं इस मामले में बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि गरीब सवर्णों  को आरक्षण मिलना चाहिए पीएम मोदी की भी यही नीति है कि सबका साथ सबका विकास और सरकार ने उनको उनका हक दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता के लिए काम कर रहे है। बता दें कि 2018 में SC/ST एक्ट को लेकर सवर्ण समुदाय मोदी सरकार से नाराज चल रहे थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.