किसानों का 4 लाख करोड़ कर्ज माफ करने की तैयारी में जुटी सरकार

Aazad Staff

Nation

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद मोदी सरकार अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को लुभाने की कोशिश में जुटी। 2019 बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार 26.3 करोड़ किसानों का कर्ज मांफ कर सकती है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने की कोशिश में है। सूत्रों के हवाले से बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मोदी सरकार देशभर में 26.3 करोड़ किसानों का 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने की तैयारी में है। हालांकि ये रकम भारतीय रिजर्व बैंक के पास मौजूद 9.6 लाख करोड़ से काफी ज्यादा है।

फरवरी में आम बजट पेश किया जाएगा। जिसमें किसानों को लुभाने के लिए कई बड़े वादें किए जा सकते है। वैसे सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार यह कदम इसलिए भी उठा रही है क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान किसान सबसे ज्यादा नाराज थे। अब सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने जा रही है, ताकि इसका फायदा पार्टी को मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मिल सके।

हालांकि, सरकार ने फिलहाल इन दावों का खंडन किया है। बहरहाल अब तक के चुनावी आकड़ो पर अगर नजर डाले तो किसी भी चुनाव से पहले जिस दल ने अपने प्रचार में किसानों का कर्जमाफ करने की घोषणा की है ज्यादातर मामलों में जीत उसी पक्ष की हुई है। इसका उदाहरण हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में देखा जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2008 में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था। जिसका फायदा उन्हें 2009 में मिला और यूपीए की सरकार एक बार फिर से सत्ता में आई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.