आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार बाटेगी स्मार्टफोन और टैबलेट

Aazad Staff

Nation

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समय की बचत होगी।

बच्चों में पोषण स्तर की निगरानी के लिए आगनवाड़ी की सहायता के वास्ते आठ राज्यों ने दो लाख से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट खरीदें हैं। ये स्माटफोन और टैबलेट ‘पोषण अभियान’ कार्यक्रम के तहत हासिल किए गए हैं। इस कार्यक्रम को बच्चों में कुपोषण, वृद्धि बाधित होना, एनिमिया और जन्म के वक्त शिशु के वजन में कमी को दूर करने के लक्ष्य से शुरू किया गया है।

सके माध्यम से 2022 तक बच्चों में वृद्धि बाधित होने की समस्या को 38.4 फीसदी से घटा कर 25 फीसदी करना है। इन स्मार्टफोन और टैबलेट में ‘इंटिग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज कॉमन एप्लीकेशन’ होगा जिससे प्रत्येक गांव के लिए पोषण प्रोफाइल तैयार किया जा सकेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल तथा पर्यवेक्षकों को टेबलेट प्रदान किया जाएगा, जिसके द्वारा कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती माताओं की आनलाइन ट्रेकिंग की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एप्लीकेशन ऑफलाइन भी उपलब्ध है ताकि आगनवाड़ी देश के दूर-दराज हिस्से से बाल पोषण की सूचना हासिल कर सकें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.