बीटेक करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Aazad Staff

Nation

बीटेक करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को मंजूरी दे दी है। इस फेलोशिप की मदद से अब आईआईटी, आईआईएसईआर और एनआईटी के छात्रों को 70,000 से लेकर 80,000 रुपये मासिक फेलोशिप दी जायेगी।

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थाओं के छात्रों के लिए ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को मंजूरी दी है। यह फेलोशिप आईआईटी, आईआईएसईआर और एनआईटी के छात्रों के लिए है। यह अबतक देश में दिये जाने वाले फेलोशिप में से सर्वाधिक ‘पेड फेलोशिप’ है। यहां बता दें कि देश में कुल 20 आईआईएम संस्थान हैं, जिनमें आईआईएम इंदौर, रोहत्तक और रायपुर भी शामिल हैं।

इस फेलोशिप के तहत पीएमआरएफ के तहत चुने गये छात्रों को 70,000 से लेकर 80,000 रुपये मासिक फेलोशिप दी जायेगी और साथ ही दो लाख रुपये सालाना ग्रांट भी चुनिंदा स्कॉलर को दिया जायेगा। केंद्र ने 1,650 करोड़ रुपये की राशि तीन वर्ष के लिए आवंटित की है।

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इस योजना की घोषणा बजट में की गयी थी और इसे कैबिनेट ने बुधवार को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि  पीएमआरएफ के तहत प्रतिवर्ष 1,000 स्कॉलरशिप प्रदान किये जायेंगे। इस स्कीम को 2018-19 एकेडेमिक सेशन से लागू किया जायेगा और इसके लिए न्यूनतम स्कोर 8.5 सीजीपीए होना चाहिए.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.