विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज से

Aazad Staff

Nation

इस मानसून सत्र में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।

सोमवार से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्य विपक्ष कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव ने रविवार को रायपुर में हुई विधायक दल की बैठक के बाद देर रात यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की विधिवत सूचना दी जाएगी। 

इसके बाद 2 से लेकर 4 जुलाई के बीच किसी भी दिन अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। चौथी विधानसभा का आखिरी सत्र होने के कारण इसके काफी हंगामेदार होने के आसार है। वहीं 03 जुलाई को मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह चालू वित्त वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेंगे। अनुपूरक पर 04 जुलाई को चर्चा होगी और मतदान होगा।

वहीं रमन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि 15 साल हो गये हैं, अविश्वास करते-करते, ये आखिरी मौका है. इस आखिरी सत्र में भी वो अविश्वास प्रस्ताव ले आयें, लेकिन मैं कहता हूं कि जनता का विश्वास उनके साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जवाब में कहा है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। हम मजबूती के साथ फिर सरकार बनाएंगे। अगले कार्यकाल में भी यदि ये अविश्वास प्रस्ताव लाए तो हम उसके लिए तैयार हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.