मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर देशभर में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन

Aazad Staff

Nation

चार साल पूरे होने पर मोदी सरकार 27 मई से 11 जून तक देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

केंद्र सरकार को 26 मई को सत्ता में आए चार साल हो जाएंगे। इस मौके पर भाजपा सरकार 27 मई से 11 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी के 4 हज़ार वरिष्ठ नेता, एक लाख प्रबुद्द व्यक्तियों से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों का बुकलेट देंगे। इसके साथ ही सरकार जनता को बताएगी कि कैसे मोदी सरकार ने 22 करोड़ गरीब परिवारों का जीवनस्तर उठाने का सफल प्रयास किया है।

इस अभियान में पार्टी के सांसदों,विधायकों,राज्य सरकार के मंत्रियों से लेकर निगम ,बोर्ड के अध्यक्षों ,प्रदेश पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों और देश भर के जिलाध्यक्षों को भी लगाया जा रहा है, जिन पर 25 -25 प्रबुद्दजनों से सम्पर्क करने की ज़िम्मेदारी होगी। बता दें कि इस अभियान के तहत पार्टी ने रणनीति के तहत अपने 14 वरिष्ठ मंत्रियों को पूरे देशभर में 40 शहरों में रैलियों का आयोजित करने को कहा है। वहीं इस संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सरकार की उपलब्धियों को ज़मीनी स्तर  तक पहुंचाने के लिए विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा ।  

सरकार ने उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए तमिलनाडु में चैन्नई, कोयंबटूर और मदुरै को चुना है। तो वहीं यूपी में लखनऊ, बनारस और कानपुर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान बिहार और झारखंड में रैलियों को संबोधित करेंगे। जबकि पीयूष गोयल राजस्थान में जयपुर और जोधपुर में जनता को संबोधित करेंगे

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.