बेरोजगारी बड़ी समस्या, हर किसी को नहीं मिल सकती नौकरी - गडकरी बोले

Aazad Staff

Nation

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'बेरोजगारी की समस्या से निपटने में हर किसी को नौकरियां नहीं मिल सकती क्योंकि रोजगार और नौकरियों के बीच अंतर है। नौकरियों की सीमाएं हैं और इसलिए किसी भी सरकार की वित्तीय नीति का मुख्य हिस्सा रोजगार सृजन है।

नागपुर में फॉर्च्यून फाउंडेशन की ओर से आयोजित युवा सशक्तीकरण सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में बेरोजगारी की समस्या को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि रोजगार और नौकरियों के बीच ‘‘अंतर” होता है। उन्होंने कहा कि नौकरियों की सीमाएं हैं और इसीलिए रोजगार का सृजन किसी भी सरकार की आर्थिक नीतियों का अहम हिस्सा होता है।

गडकरी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान हर किसी को नौकरी देकर नहीं किया जा सकता। नितिन गडकरी ने आगे कहा कि देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाने को लेकर विचार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मैं दोनों नागपुर से हैं और हमने विदर्भ के कम से कम 50,000 युवकों को रोजगार मुहैया कराने का फैसला किया था।

बता दें कि बीते एक साल में सिर्फ चार लाख लोगो को रोजगार दिए गए। वहीं अगर सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की बात करे तो यहां हर 24 घंटे में 50,000 युवाओं को रोजगार मिलता है। वहीं भारत में 24 घंटे में सिर्फ 400 लोगों को रोजगार दिया जाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.